जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत कालाडेरा को नगरपालिका में क्रमोन्नत होने पर बस स्टैण्ड कालाडेरा पर विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन एव नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का कॉलेज मोड़ से हाथी पर बैठाकर ग्रामवासियों ने जुलूस निकाला और रोड के दोनों ओर जेसीबी में बैठकर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
बस स्टैण्ड पर रात तक चले समारोह में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया गया। स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा और रामलाल शर्मा का मंच पर कुमावत समाज के लोगो ने तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश मामोडिया व उपाध्यक्ष साधुराम कुमावत, ब्राह्मण समाज के लोगो ने इकाई अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, नामदेव छीपा समाज , मीणा समाज, सैनी समाज खटिक समाज, वाल्मीकि समाज यादव समाज, मुस्लिम समुदाय सहित विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडल द्वारा हनुमान जी की गदा देकर, 151 फिट का साफा और 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को प्राथमिकता देती है और बजट घोषणाओं को 100 प्रतिशत धरातल पर उतारने के साथ आमजन को उसका लाभ दिलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 35 हज़ार गावों में से 5 हज़ार गांवो को ग़रीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है। आने वाले तीन वर्षों में सरकार 5 हज़ार बीपीएल परिवारों को उनकी कार्य क्षमता के अनुसार बिना ब्याज पर ऋण देकर गरीबी रेखा ऊपर उठाने का काम करेगी।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि जब मैंने बस स्टैंड कालाडेरा में चुनावी सभा की थी तब यहां उपस्थित जनता से भाजपा की सरकार आने पर नगरपालिका बनाने का वादा किया था जो साकार हो गया है। एक सच्चे जनप्रतिनिधि का कार्य जनभावनाओं के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कालाडेरा को नगरपालिका में क्रमोन्नत करने पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। इस मौक़े पर कार्यक्रम प्रभारी बजरंग लाल सोनी, जयपुर जिला देहात (उत्तर) जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी, प्रधान रामस्वरूप यादव, प्रभारी सतवीर, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर गगोरिया, गोविन्दगढ़ मंडल जितेन्द्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, प्रशासक अशोक शर्मा, पूर्व सरपंच विष्णु नागर, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान खोज, शक्ति केंद्र प्रभारी सोहन लाल कुमावत, सुशील शर्मा, छीगनलाल कुमावत, रिशपाल कुमावत, कालूराम जाट, अर्जुन ममोडिया, मोहन लाल खोज, शंकर खोज, ग्यारसी लाल खोज, कालूराम उज्जैनिया, बबलू उज्जैनिया, रणजीत, ओम प्रकाश दुसाद, नंदलाल कुमावत, मुकेश पंचोली, श्रीराम यादव, सीताराम यादव, हरनाथ बागड़ा, मुकेश पतालिया सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






