जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष लल्लू राम सैनी की अगुवाई में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरसी चौधरी एवं जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक और जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा के गोविंदगढ़ जाते समय कांग्रेस सेवादल कार्यालय कालाडेरा पर स्वागत सत्कार किया |
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना चाहिए | कांग्रेस के जिला प्रभारी आरसी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ हैं |
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ सुरेंद्र कुमावत, सूंडा राम नील, कैलाश यादव, राहुल चाहर, हिमांशु शर्मा, राजेश बराला, लालचंद हलवाई, राजू लाल घाटावाल, युवा नेता विक्रम सिंह गुर्जर, राजेंद्र सैनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





