जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) श्रीमेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान, सकल राजपूत महासभा, क्षत्रिय करणी सेना, फैडरेशन ऑफ एनजीओ, चित्तौड़ा हस्त शिल्प कलाकेंद्र, रंगीला भेरू सेवा समिति, सर्व संप्रदाय संत संस्थान, ऑल इंडिया सीनियर एडवोकेट्स कंचन सिंह हिरण देवेंद्र सिंह हिरण एसोसिएट्स सहित विभिन्न जन समाज धर्म सेवी संगठनों, संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने राजमहल परिसर पहुंचकर मेवाड़ एकलिंग नाथ दीवान अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए | उनके सुपुत्र मेवाड़ महाराज कुंवर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करके उन्हें ढाढस बंधवाया।
इस अवसर पर राजमहल परिसर में कुंवर तनवीर सिंह कृष्णावत, कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा, ठा.रामनाथ सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा, लालचंद कुमावत, गोविंद लाल कुमावत, महंत इंद्रदेव दास वैष्णव, महंत नारायण दास वैष्णव, महंत प्रवीण पुरी, देश के जाने माने विद्वान वरिष्ठ राष्ट्रीय अधिवक्ता कंचन सिंह हिरण, देवेंद्र सिंह हिरण सहित देश प्रदेश संभाग की जानी मानी हस्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की ।
कुंवर विजयसिंह, शूरवीर सिंह, महावीर सिंह कच्छवाहा ने बताया कि अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में जन समूह साथ चला | शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





