जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) वंचित वर्ग आरक्षण उपवर्गीकरण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास नरवार के नेतृत्व में वंचित वर्ग अधिकार रथ यात्रा ग्राम गोविंदगढ़ पहुंची जहां पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया |
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विकास नरवार ने कहा कि राज्य सरकार को पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान में भी वंचित वर्ग को आरक्षण का लाभ वर्गीकृत रूप से मिलना चाहिए | इसी मांग को लेकर राज्य के प्रत्येक जिले में जनजाग्रति हेतु रथ यात्रा निकाली जा रही है।
इस दौरान गौरक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत, गौरक्षक राजू सैन, तुलसीराम डेनवाल, लोकेश डेनवाल, बलराज डेनवाल, मनोज डेनवाल,रमाकांत डेनवाल सहित कई लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





