शांता किड्स एकेडमी कालाडेरा में हुआ सफर ए जिंदगी वार्षिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कालाडेरा स्थित शांता किड्स एकेडमी में वार्षिक उत्सव “सफर ए जिंदगी” का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव के माहौल से सराबोर नजर आया।



कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की । इसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, राजस्थानी लोक परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राजस्थानी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, नाट्य प्रस्तुतियों एवं विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से “सफर ए जिंदगी” की थीम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मधूसुदन व तुषार योगी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, टीमवर्क एवं अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments