सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था का होली स्नेह मिलन संपन्न, नवनियुक्त कार्यकारिणी ने ली शपथ,फुले दंपति को भारत रत्न देने की उठी मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के सामोद रोड स्थित विनय रिजॉर्ट में सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन और नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ |


कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिराव फुले और माँ सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी, विनय रिजॉर्ट डायरेक्टर ओमप्रकाश सैनी, पदाधिकारियों और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गई |

इस दौरान होली स्नेह मिलन एवं नवनियुक्त प्रदेश,जिला और ब्लाक कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी (रेलवे) की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति देवेन्द्र कच्छवा रहे। विशिष्ट अतिथि अंजनी हनुमान मंदिर के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिकृष्ण दास ग्वालिया बाबा, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, राष्ट्रीय संस्थान जयपुर के अध्यक्ष अनुभव चंदेल, माली महासभा के अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, आर चंद्रा पैलेस के डायरेक्टर मुकेश सैनी, माली समाज विकास समिति चौमूं के अध्यक्ष हीरालाल सैनी,आईएएस और आरएएस अधिकारी रहे |

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से माली समाज बन्धु पधारे | अजमेर ,कोटा, झालावाड़ ,बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, जयपुर आदि जिलों से संस्था के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के लोग पहुंचे | सभी कर्मचारी एवं अधिकारी, प्रतिनिधि मंडल, प्रतिनिधियों का जिला अध्यक्ष चौथमल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा साफा व दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति देवेन्द्र कच्छवा एवं महामंडलेश्वर हरि कृष्ण दास के सान्निध्य में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं चौमूँ ब्लॉक कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विनय रिसोर्ट के डायरेक्टर ओमप्रकाश सैनी ने सभी आगंतुकों का विशेष अभिनंदन किया। राष्ट्रीय संस्थान अध्यक्ष अनुभव चंदेल ने राष्ट्रीय संस्थान के भवन निर्माण कार्य पर प्रकाश डाला | सभी समाज बंधुओं ने फुले दंपति को सरकार द्वारा भारत रत्न देने की मांग की।

मंच का कुशल संचालन डॉ. धीरज सांखला ने किया। कार्यक्रम में सैनी समाज के कई प्रबुद्ध जन एवं नेता उपस्थित रहे | जिनमें प्रदेश महासचिव मदन लाल सैनी प्रदेश संरक्षक मंडल सदस्य, अनिल कुमार सैनी अध्यक्ष, महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान, सुरेश कुमार तंवर अध्यक्ष राष्ट्रीय संस्थान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, मुकेश कुमार अधिवक्ता, प्रहलाद सहाय एसके होटल, बालकृष्ण सैनी, विष्णु कुमार सैनी निवर्तमान सभापति, डॉ. ओ.पी. कटारिया, डॉ. देवेश सैनी, ओंकारमल सैनी वरिष्ठ आरएएस, बाबूलाल तंवर एवं कमल प्रकाश शामिल रहे । कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मैनेजमेंट कमेटी के संजय सैनी सब्जी मंडी, मुकेश सिंगोदिया, रामकिशोर, मनोज सैनी और भंवरलाल सैनी का विशेष सहयोग रहा।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायिका कोमल सैनी ने चंग की थाप पर भजनों और फाग गीतों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा माहौल होली के रंगों में सराबोर हो गया। अंत में सभी समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से गुलाल खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069  

Post a Comment

0 Comments