जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान भीलवाड़ा जिला के सहाड़ा के जबरकिया गांव के युवक का शव राजकोट के गोंडल में मिलने के मामले की जांच सीबीआई से करवाने व परिजनों की सुरक्षा की मांग को लेकर समाज सेवी कालूराम झाझडिया के आह्वान पर सर्व समाज के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम चौमूं उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा और भारत सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि रतनलाल जाट पावभाजी का व्यवसाय करता है। उसका बेटा राजकुमार जाट यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। पिछले दिनों बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजनों ने राजकुमार की हत्या में गोंडल के पूर्व विधायक के पुत्र का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुलिस की ओर से जारी किए सीसीटीवी फुटेज में पूर्व विधायक पुत्र के बाहुबली होने के कारण सबूत छिपाए जा रहे हैं।
इस दौरान एडवोकेट गिर्राज सिंह बागोरिया, करुणानिधि गौड़, कमलेश शर्मा, सुजीत वर्मा,कानाराम जाट,विनोद सैनी,विजय जांगिड़, कैलाश नासना, नाथू लाल जाट,लक्ष्मण बराला,मदन नासना सहित कई लोग मौजूद रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





