SK RISEHUB SEVA TRUST INDIA के नवीन कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मानव सेवा, स्वरोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान को समर्पित SK RISEHUB SEVA TRUST (INDIA) के नवीन कार्यालय का भव्य एवं गरिमामयी उद्घाटन समारोह दयारामपुरा (आगरा रोड) स्थित परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह आयोजन एक सशक्त सेवा संकल्प की शुरुआत के रूप में देखा गया, जिसमें समाज के सेवाभावी एवं जागरूक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध आचार्य एवं कथावाचक प्रमोद पंडित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचार के साथ हुआ। मंच का संचालन रामकिशोर द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कमलेश शर्मा (पूर्व सरपंच, कानोता, जयपुर) एवं विशिष्ट अतिथि कैलाश सोनी (मंत्री, रीको संगठन डीडवाना-लालसोट) के करकमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर अतिथियों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कैलाश सोनी ने अपने संबोधन में संस्थापक के कार्यों एवं उनके जमीनी अनुभव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सार्थक प्रयास बताया, वहीं कमलेश शर्मा ने संस्था की इस पहल को एक सकारात्मक दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

संस्था के संस्थापक संजय शर्मा, जो समाज सेवा के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में व्यापक अनुभव रखते हैं, ने अपने अनुभवों को समाज के हित में साझा करने की इस पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उनके द्वारा पूर्व में किए गए प्रशिक्षण कार्यों से अनेक युवा एवं महिलाएँ आत्मनिर्भर बनी हैं, जो इस प्रयास की सार्थकता को दर्शाता है। 

कार्यक्रम में महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिनमें पिंकी, सोनम, लक्ष्मी सहित अन्य महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संस्था के प्रति सकारात्मक विचार व्यक्त किए और इस पहल को सराहनीय बताया। पत्रकार बंधुओं का भी इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपनी सशक्त लेखनी एवं सक्रिय सहभागिता के माध्यम से संस्था की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए संस्था उनकी हृदय से आभारी है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा स्नेहपूर्ण वातावरण में अल्पाहार की व्यवस्था रही। कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से पधारे हुए सभी आदरणीय अतिथियों को कृतज्ञता स्वरूप संस्था के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे यह अवसर और अधिक स्मरणीय बन गया। 

अंत में संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, महिलाओं एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह केवल एक शुरुआत है और आने वाले समय में संस्था के माध्यम से और भी व्यापक स्तर पर सेवा कार्य किए जाएंगे। यह कार्यक्रम केवल उद्घाटन नहीं, बल्कि एक ऐसे प्रयास की सफल शुरुआत के रूप में सामने आया, जो भविष्य में समाज के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments