जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में बजट सत्र 2025-26 में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की अनुशंसा पर तिगरिया मोड़ से गोविन्दगढ़ वाया चारणवास सड़क के चौड़ाईकरण की स्वीकृति पर ग्राम धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सुभाष सर्किल स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया ।
ग़ौरतलब है कि पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से तिगरिया मोड़ से गोविन्दगढ़ वाया चारणवास तक 10 किलोमीटर सड़क के चौड़ाईकरण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपयों की स्वीकृति जारी की गई है। उक्त सड़क की चौड़ाई बढ़ने से यातायात सुगम होगा और आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि इस बजट में प्रदेश सरकार द्वारा चौमूँ विधानसभा के लिए कई घोषणाएँ कर चौमूँ के उज्जवल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है।
इस मौके पर सरपंच रमेश शर्मा, सिंगोंदखुर्द सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोचिब, भेरूराम यादव, हरफूल यादव, रुडमल गुर्जर, दयाल सिंह शेखावत, शुभम जांगिड, अर्जुन सिंह, श्रवण सिंह, सायर मल बुनकर, मालीराम बुनकर, साँवरमल धनका, मोतीराम यादव, ब्रज किशोर गोठवाल, कानाराम गुर्जर, रमेश काबरा, कैलाश शर्मा इत्यादि ग्रामीण जनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





