सुकून सुर रागिनी की संगीत संध्या साउंड ऑफ म्यूजिक में गूंजे बॉलीवुड के सदाबहार नगमें

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक केंद्र जवाहर कला केंद्र (JKK) के सहयोग से “सुकून सुर रागिनी” संस्था द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय कार्यक्रम “साउण्ड ऑफ़ म्यूज़िक” का सफल एवं शानदार आयोजन रंगायन ऑडिटोरियम, जवाहर कला केंद्र, जयपुर में सम्पन्न हुआ। सभी आगंतुकों को आयोजकों द्वारा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम की निर्देशक नीरा राजबंशी ने बताया कि इस विशेष संगीतमय संध्या में लाइव बैंड के साथ बॉलीवुड के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। लगभग 35 लोकप्रिय और मधुर गीतों को शहर के प्रतिभाशाली एवं सुरीले गायक कलाकारों ने प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एकल एवं युगल प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को पुरानी यादों और मधुर संगीत की दुनिया में ले जाया गया। ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा तथा उपस्थित श्रोताओं ने हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। मधुर गीतों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जितेंद्र नाग द्वारा किया गया शानदार मंच संचालन रहा, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली शैली, ऊर्जा और रोचक प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।

इस संगीतमय शाम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संध्या टंडन, कुमुद निगम, कीर्ति माथुर, सीमा शेखावत, राज कुमार चोपड़ा, सीमा मुंजाल, माया त्यागी, प्रमोद वर्मा, डॉ. अनिल खंडेलवाल, रतन मियाबजाज, संतोष मियाबजाज, योगिता मेहरा, रविंद्र शर्मा, नीलम अग्रवाल, मधु सिंघल, आयुषी कुलश्रेष्ठ, हंसराज राजोरिया, कर्नल बी. एल. माथुर, डॉ. राजा चावला, बेबी सान्वी भटनागर, जितेंद्र नाग, राजेश भाटिया, सुनीता भाटिया, विकास प्रजापत, एडवोकेट अनिल सोनी, मुकेश मुतरेजा, डी. डी. शर्मा, बीरेश जैन, एम. एल. मित्तल, आशुतोष माथुर, कैप्टन अरविंद शर्मा, अशोक राजन, मुकुल कुलश्रेष्ठ, मधु माथुर, डॉ. अनीशा चावला एवं नीरा राजबंशी शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुषी कुलश्रेष्ठ, मुकुल कुलश्रेष्ठ, संध्या टंडन, बी. एल. माथुर एवं अनुपमा माथुर का विशेष सहयोग रहा। इस यादगार संगीतमय संध्या ने जयपुर के संगीत प्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments