जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) गट्टानी फाउंडेशन उदयपुर की चीफ केयर टेकर डॉक्टर श्रद्धा गट्टानी को बिजनेस मैनेजमेंट व महिला उद्यमिता का "भारत गौरव रत्न श्री सम्मान" प्रदान किया गया है | उक्त सम्मान भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर से मान्यता प्राप्त है | साथ ही उन्हें पूरे विश्व में समाज सेवा को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटक्शन कमिशन (मुख्यालय न्यूयॉर्क) का सक्रिय सदस्य घोषित कर प्रणाम पत्र प्रदान किया गया |
दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, आई डी कार्ड आदि प्राप्त कर उदयपुर लौटने पर कौशल्या गट्टानी ने पारंपरिक तरीके से आरती व पुष्प वर्षा कर डॉक्टर श्रद्धा का स्वागत किया | माला व अपर्णा पहनना कर स्वागत करने वालों में मुस्कान क्लब के उपाध्यक्ष के के त्रिपाठी, सूरजमल पोरवाल, डॉ नरेश शर्मा, डॉ विमल शर्मा, सुनील गट्टानी सहित परिवार जन व इष्ट मित्र उपस्थित रहे |किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





