जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान बजट 2025-26 के तहत ग्राम हस्तेड़ा की पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा पर आज ग्राम वासियों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंटकर आभार व्यक्त किया। ग्रामवासियों द्वारा हस्तेडा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत कराने के लिए पूर्व विधायक शर्मा से माँग की थी, ग्रामवासियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक शर्मा ने बजट वर्ष 2025-26 में हस्तेडा को सीएचसी में क्रमोन्नत करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी को पत्र लिखा था।
पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम हस्तेडा को दी गई इस बहुमूल्य सौगात के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को चौमूँ में ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर ख़ुशी ज़ाहिर की।
इस मौक़े पर पूर्व प्रधान महेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदयाल कुमावत, शक्ति केंद्र संयोजक सत्यनारायण कुमावत, बाबूलाल जोशी, पूर्व उपसरपंच मुकेश महर्षि, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमर चन्द निठारवाल, पूर्व उपसरपंच मुरलीधर नील, हरि छिपा, मदन यादव, बूथ अध्यक्ष सुरेश चंद यादव, अशोक बिहारीका, सुबोध मिश्रा, गोविंद व्यास, लक्ष्मीनारायण कुमावत, शिम्भू मोयल, राधेश्याम सेन, एस सी मोर्चा उपाध्यक्ष राधेश्याम रेगर, मोहम्मद स्माइल, श्रीराम मॉयल, राधेश्याम मॉयल, जुगल नायक, विष्णु जोशी, कैलाश नारेडा ,बद्री स्वामी, गोपाल शिवनगर, श्रीकृष्ण व्यास, डीपी पारीक, राजेंद्र मीणा बृजबिहारी, गजानन सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





