60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद का स्नेह मिलन संपन्न; भजनों और गीतों से सजी शाम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) 60 बसंत वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं 'भजन व गीत गायन प्रतियोगिता' कार्यक्रम  हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष व सचिव तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कृष्णकांत शर्मा और राजेश पागे ने पवित्र मंत्रोच्चारण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र मेहता ने स्वागत भाषण देकर उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनन्दन किया।

परिषद के सचिव एम. पी. जैन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन एवं गीत गायन प्रतियोगिता रहा, जिसमें कुल 14 प्रतियोगियों ने अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। महिला वर्ग में प्रीति शाह प्रथम और सुनीता शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में  गणपत चीतारा प्रथम तथा एल. पुष्करणा द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रति शाह ने "आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे..." और सुनीता शर्मा ने "तू जहाँ जहाँ चलेगा मेरा साया साथ होगा..." गीत प्रस्तुत किया। गणपत चीतारा ने "बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा..." और एल. पुष्करणा ने "भोले ओ भोले..." गीत प्रस्तुत किए।

मिडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिषद में शामिल हुए आठ नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही मई और जून माह में जन्मदिन तथा विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सदस्यों का विशेष सम्मान भी किया गया। समापन अवसर पर वरिष्ठ सदस्य स्नेहलता आंचलिया का जन्मदिन और सुरेंद्र दक की विवाह वर्षगांठ मावे के विशेष केक काटकर व दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी सदस्यों ने तालियों और गीतों से खुशी जताई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments