जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज ग्राम पंचायत मोरीजा में जिला कलेक्टर जयपुर के आदेशानुसार मयूर यूनिकोटर्स द्वारा दिए गए लाडेसर किट का वितरण कन्या पाठशाला आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रशासक मंगल चंद सैनी के सानिध्य में किया गया।
सीडीपीओ मनोरमा शर्मा और महिला पर्यवेक्षक ममता नामावत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले 0 से 6 वर्ष तक के कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को यह किट वितरित किए गए है।
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मामराज शर्मा, पूर्व कृषि मंडी सदस्य अशोक कुमार मीणा, वार्ड पंच ओमप्रकाश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित महिलाएं उपस्थित रही ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





