जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज गोविंदगढ़ पंचायत में लाडेसर किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस योजना का शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को जिला कलेक्टर जितेन्द्र सोनी द्वारा किया गया था |
इसी श्रृंखला में आजबाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ मनोरमा शर्मा द्वारा बोरोसिल लिमिटेड गोविंदगढ़ के जीएम महेंद्र सैनी जितेन्द्र कुमार भामाशाह को प्रेरित कर लाडेसर किट एकत्रित किए गए |
पंचायत समिति विकास अधिकारी शानू अग्रवाल द्वारा 10 महिलाओं की गोद भराई कराईं गई | एक किट का वजन 3.250 ग्राम है | अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों के वजन, लंबाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा |
इस दौरान गोविंदगढ़ ब्लाक कोर्डिनेटर अमित खण्डेलवाल, महिला पर्यवेक्षक, पंचायत की कार्यकर्ता, सहायिका और गांव की महिला उपस्थित रही |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





