सामोद रोड पर टैंकर और ई-रिक्शा की भिडंत में बीएड छात्रा की मौत, निराश्रित गोवंश की वजह से हुआ हादसा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के सामोद रोड पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीएड कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।

कनिष्का सैनी-मृतका 
प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार ई-रिक्शा के सामने अचानक एक आवारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू होकर सामने से आ रहे पानी के टैंकर से टकरा गया ।

हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस फुटेज के आधार पर दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

मृतका की पहचान कनिष्का सैनी उम्र 20 वर्ष, पुत्री शंकरलाल सैनी निवासी सामोद रोड नीमड़ी के रूप में हुई है। कनिष्का चौमूं के एक कॉलेज में बीएड की छात्रा थी। हादसे के समय वह कॉलेज से पढ़ाई करके ई-रिक्शा में अपने घर लौट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामोद रोड पर चलते समय ई-रिक्शा के सामने अचानक एक आवारा गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने वाहन मोड़ने की कोशिश की, जिससे ई-रिक्शा बेकाबू हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे पानी के टैंकर से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

कनिष्का की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक होनहार छात्रा की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश की समस्या और उससे होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेर सिंह कुमावत

गौरक्षक दल अध्यक्ष शेर सिंह कुमावत ने बताया कि करीब साल भर पहले हमने यातायात पुलिस, टोल प्रशासन और गोरक्षकों के सहयोग से हाईवे पर घूम रहे निराश्रित गौवंश को कॉरिडोर बनाकर गौशाला में पहुंचाया था | समय-समय पर यह अभियान चलाया जाए तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है | वहीं ग्रामीण इलाकों में गौशाला की स्थापना होने के उपरांत निराश्रित गोवंश घूमता हुआ नजर नहीं आएगा जिससे गोवंश की वजह से कोई भी दुर्घटना नहीं होगी | हमारे इस अभियान के बाद राजस्थान सरकार ने संज्ञान लेते हुए सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से निराश्रित गोवंश को नेशनल और स्टेट हाईवे से हटाकर गौशाला में स्थापित करने के लिए बजट पारित किया था | यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सिमित रही | इसे क्रियान्विति में लाने के लिए संबंद्धित निकायों द्वारा टेंडर जारी कर समाधान करना चाहिए |  

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments