जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के रोवर व रेंजर्स प्रभाग के रोवर रमेश कुमावत को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार समारोह में राज्यपाल हरिभाउ बागडे़ द्वारा वर्ष 2024 के लिए जयपुर जिले के रोवर्स प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने रोवर रमेश कुमावत की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि सेवा, त्याग, प्रेम व तत्परता को समर्पित स्काउट गाइड व रोवर रेेंजर्स जैसी मूल्यपरक गतिविधियां विद्यार्थियों में अच्छे व सच्चे मूल्यों का विकास करती है।
महाविद्यालय के रोवर लीडर प्रो. मानप्रकाश मीणा ने छात्र रमेश की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि गुड़लिया गांव का रमेश एक होनहार और मेधावी छात्र है। मेहनत और लगन से इस मुकाम पर पहुंच कर, अपनी रोवर यात्रा को सफलता प्रदान की है। महाविद्यालय परिवार के समस्त विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने ग्रामीण महाविद्यालय की इस विशिष्ठ उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए रोवर रमेश की इस सफ़लता को माइलस्टोन बताया, जिससे ग्रामीण अंचल में रोवर रेंजर्स गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





