जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) लोकजन सेवा संस्थान की ऒर से पांच दिवसीय भूपाल जयंती कार्यक्रमों का शुभारम्भ मोहता पार्क स्तिथ प्रतिमा के पंचगव्य अभिषेक व पुष्पांजलि से हुआ |
संस्थान अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की डॉ. कुल शेखर व्यास के वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच संस्थान सदस्यो ने प्रतिमा का पंचगव्य से स्नान करा सुगन्धित द्रव से उबटन किया व पुष्पमाला पहनाकर नमन करते हुए महाराणा के जनकल्याणकरी कार्यों के लिये अपनी कृतज्ञता व्यक्त की |
संस्थान महासचिव जयकिशन चौबे ने बताया की इसी क्रम मे रविवार दोपहर 2.30 बजे श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार मे कवि सम्मलेन होगा | जिस मे नगर के ख्यातनाम कवि मेवाड़ के स्वाभिमान, शौर्य, भक्ति व देशप्रेम पर अपनी रचनाए प्रस्तुत करेंगे|
उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह राणावत ने आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम मे मनोहर लाल मुंदड़ा, डॉ रमाकांत शर्मा, डॉ चैन शंकर दशोरा, गोविंद लाल शर्मा, प्रियंका सिंग, रुपाली जैन, ओम प्रकाश माली, चंद्र प्रकाश चित्तोड़ा, हाजी सरदार महोम्मद, आनंदी लाल चित्तोड़ा, लक्ष्मण गौरना सहित संस्थान सदस्य उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





