जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) शिवोहम कोचिंग सेंटर, उदयपुर पर परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में कहीं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मोटिवेशनल स्पीकर सिद्धार्थ ताया ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए और उन्हें एग्जाम स्ट्रेस से लड़ने के गुण सिखाए।
शिवोहम के निदेशक प्रीतम सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यदि नियमित रूप से ध्यान किया जाए तो परीक्षा में निश्चित ही सफलता मिलेगी | अंत में शिक्षिका कृष्णा झाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में करण, प्रियांशु, लक्ष्यराज, कार्तिक, गौरव,दिव्यांश, त्रिशा ,हिमांशु समेत कहीं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





