जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सुरभि संगीत संस्था द्वारा होली के पावन पर्व पर “रास रंग फाग उत्सव 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस सांगीतिक महोत्सव में सुरों और तालों के रंग बिखरते हुए संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में एसीपी विनोद कुमार शर्मा, पार्षद मोतीलाल मीना, आरती खन्ना एवं भुवन चन्द्र विशिष्ट अतिथि रहे | फाग उत्सव में संजीव सरल, दिलीप भट्ट, ऋधिमा, तनीष्का, भूमिका, अदिति, तत्व और हर्षित जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शास्त्रीय, लोक और भक्ति संगीत के अनूठे संगम ने श्रोताओं को होली के रस में डूबो दिया।
राधा-कृष्ण की फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र :-
कार्यक्रम की सबसे मनमोहक प्रस्तुति राधा-कृष्ण की फूलों की होली रही, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजकर रंगारंग प्रस्तुति दी। उनके सुंदर परिधानों और मोहक भाव-भंगिमाओं ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फूलों से खेली गई इस होली ने श्रोताओं को वृंदावन की होली का अनुभव कराया और हर कोई इस अनूठी झांकी से मंत्रमुग्ध हो गया।
इस अवसर पर संस्था कि अध्यक्ष निपुणा शर्मा ने कहा, “फाग उत्सव सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संगीत को सहेजने का माध्यम भी है। सुरभि संगीत संस्था सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।”
कार्यक्रम में श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की और अंत में सामूहिक होली गीतों के साथ यह संगीतमय उत्सव रंगों और सुरों की छटा बिखेरते हुए संपन्न हुआ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




