किस दिन खानी चाहिए कौन सी दाल,सेहत बनी रहेगी ख़ास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दाल हम सभी की डेली डाइट का एक बहुत अहम हिस्सा है। दोपहर के लंच से ले कर डिनर तक, दाल आप कभी भी खा सकते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अरहर से ले कर मसूर और मूंग तक, दाल ढेरों तरह की होती हैं। इसलिए किस दिन कौन सी दाल बनाई जाए इसे ले कर थोड़ी कन्फ्यूजन होना स्वाभाविक है। आज आपकी इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम आपको पूरी लिस्ट बताने वाले हैं कि किस दिन कौन सी दाल खाना अच्छा होता है।


अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया की ज्योतिष के हिसाब से भी आप किस दिन क्या खाते हैं यह काफी मायने रखता है। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में खुशहाली और गुड लक अट्रैक्ट करना चाहते हैं, तो दिनों के हिसाब से दाल खा सकते हैं। इससे आपकी सेहत और किस्मत दोनों ही बिल्कुल फर्स्ट क्लास रहेंगी।

सोमवार के दिन खाएं ये दाल :-

सोमवार के दिन बिना छिलके वाली उड़द की दाल खाना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप अरहर की दाल भी बना सकते हैं। ये दोनों ही दालें खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं और सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती हैं। धार्मिक पुराणों और ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन ये दाल खाना काफी शुभ होता है।

मंगलवार को बनाएं ये दाल :-

मंगलवार के दिन लाल रंग की चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाहi जाती है। क्योंकि लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा होता है जो जीवन में पॉजिटिविटी लाने का काम करता है। ऐसे में आप मंगलवार के दिन लाल मसूर वाली दाल खा सकते हैं। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

बुधवार के लिए चुनें ये दाल :-

बुधवार के दिन हरे रंग का इस्तेमाल करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन अगर आप छिलके वाली मूंग की दाल खाएं, तो ये काफी फायदेमंद हो सकता है। इस दिन मूंग की दाल खाना स्वास्थ्य, बुद्धि और गुडलक अट्रैक्ट करने के मामले में काफी फायदेमंद हो सकता है।

गुरुवार के दिन हो ये डाइट :-

गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव से जुड़ा हुआ होता है। इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन चने की दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन से भरपूर ये दाल, खाने में बहुत टेस्टी भी है और हेल्दी भी।

शुक्रवार के दिन खाएं ये दाल :-

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह यानी वीनस ग्रह से जुड़ा हुआ है। इस दिन मूंग की दाल खाना काफी अच्छा माना जाता है। मूंग की दाल पाचन के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके अलावा भी इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शुक्रवार के दिन मूंग दाल खाना सेहत के साथ साथ आपकी लाइफ में गुड लुक भी अट्रैक्ट करता है।

शनिवार के दिन ऐसा हो भोजन :-

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि देव का प्रिय रंग काला होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा काला रंग इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप इस दिन अपनी डाइट में काली उड़द की दाल या फिर काली मसूर की दाल शामिल कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से भी ये दोनों दाल काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

रविवार के दिन बनाएं कौन सी दाल :-

ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन चने की दाल या फिर मूंग की दाल खाना शुभ होता है। इस दिन लाल रंग की दाल जैसे मसूर दाल खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना है। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत के साथ-साथ गुड लक भी अट्रैक्ट करना चाहते हैं, तो दिन के हिसाब से अपना भोजन बनाकर तैयार करें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments