स्कूल के छात्र-छात्राओं का हुआ विदाई समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भवानीमंडी (संस्कार सृजन) पीएम श्री राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीमंडी में आज कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का परीक्षा पूर्व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र आचार्य राजन द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विदाई समारोह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र आचार्य ने कक्षा 12 के सभी परीक्षार्थियों को आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक सोच को रखकर अक्षरी ज्ञान सिखने के साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरणास्पद मोटिवेशनल स्पीच दिया | साथ ही कर्मठ प्रयासों में ही सफलता निहित होती है ऐसा मूल मंत्र छात्र छात्राओं को ग्रहण कर जीवन में उतारने की बात कही | कवि एवं साहित्यकार आचार्य द्वारा अपनी शेर शायरी व गीतों की प्रस्तुति देकर बच्चो को प्रेरित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम गुप्ता ने की | व्याख्याता शिवलाल द्वारा प्रेरक उद्बोधन बच्चो को देते हुए भविष्य में छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की सहायता देने हेतु आश्वत किया | कार्यक्रम के सूत्रधार व्याख्याता बजरंग सिंह द्वारा मोटिवेशनल विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। व्याख्याता दौलत राम गोतम द्वारा परीक्षा को सकारात्मक ढंग से लेकर आदर्श व्यक्तित्व निर्माण की बात कही गई | राधा मीणा द्वारा जीवन संघर्ष की कहानी में स्वयं का किरदार और कर्मठता ही महत्वपूर्ण होती है संस्मरण द्वारा उद्बोधन दिया गया। 

कार्यक्रम सूत्रधार बजरंग सिंह ने बताया कि उपस्थित सभी कक्षा 12 के बच्चो को नारियल , कलम भेंटकर ,माला पहना कर उनकी विदाई की गई | विदाई समारोह के अंत में अल्पाहार और आइस्क्रीम वितरण कर सभी बच्चों का उल्लास पूर्वक विदाई समारोह मनाया गया। विदाई समारोह में राधा मीणा का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत होने पर उपस्थित व्याख्याताओं और छात्र छात्राओं द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। दिनेश सिराधना द्वारा बच्चो को प्रेरक ज्ञान से अभिभूत किया गया। 

विदाई समारोह में व्याख्याता दौलत गौतम, राजू गुर्जर, पुरुषोत्तम गुप्ता, बजरंग सिंह सिसोदिया, दौलत राम गोतम, शिवलाल , दिनेश सिराधना तथा छात्र छात्राओं ने भाग लिया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

  

Post a Comment

0 Comments