सीवरेज जाम की समस्या बनी नासूर, जिम्मेदार प्रशासन हुआ फैल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सीवरेज जाम की समस्या नासूर बन गयी है | जिम्मेदार प्रशासन फैल हो गया है | जी हाँ ! सैक्टर.26 ब्लॉक 265 वार्ड नम्बर 116 की राजस्थान आवासन मण्डल की इस कॉलोनी में सीवर लाईन जाम होना एक आम बात हो गई। सीवर लाईन जाम की इस जनसमस्या से सभी कॉलोनीवासी पिछले कई महिनों से बहुत ही परेशान हो रहे है।


नागरिक विकास समिति की अध्यक्ष माया देवी ने बताया कि कॉलोनी में पिछले कई महिनों से लगातार सीवर लाईन के मैन हॉल अवरूद्ध होने रहे है जिसके कारण मैन सीवर लाईन का गन्दा पानी चैम्बरों से निकल कर पूरी गलियो में सड़कों पर बह रहा है|  आसपास की कच्ची मिट्टी में एकत्रित हो बदबूदार मलबे का रूप ले लेता है जिससे घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। सीवर लाईन का गन्दा पानी सड़कों पर भरे रहने से कॉलोनीवासियों को अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। बदूब के कारण घरों में ही अपने नाक-मुँह बन्द करके रहना पड़ रहा है। सीवर लाईन जाम होने तथा मैनहॉलों से पानी के रिसाव की शीलन से घरों की नींव व दीवारों में नुकसान भी हो रहा है।

कॉलोनी में सीवर लाईन जाम की समस्या के समाधान हेतु नागरिक विकास समिति सदस्यों तथा कॉलोनी निवासियों द्वारा पूर्व में कई बार स्थानीय पार्षद श्रवणी देवी ,जगतपुरा जोन उपायुक्त ममता नागर, जेईएन श्याम सुन्दर, सफाई निरीक्षक आबिद हुैसन, जेटिंग मशीन इन्चार्ज. मोहर सिंह, जमादार योगेन्द्र मीणा आदि तमाम जिम्मेदार लोगों तक ऑनलाईन एवं दूरभाष के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा कर एवं व्यक्तिशः मिलकर समस्या भी कॉलोनी की इस जन समस्या के समाधान हेतु अनुरोध किया गया करवा दिया गया किन्तु कॉलोनी के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मिलते नहीं। अधिकारियों तथा कर्मचारी एक दूसरे पर टालते रहते है, जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक तक कॉलोनी की इस ज्वलंत समस्या के स्थायी समाधान हेतु कोई कारगर कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही। नगर निगम टीम द्वारा हर बार शिकायत करने पर शिकायत के कई दिनों बाद केवल मात्र सीवर लाईन को चालू करने की खानापूर्ति करके इतिश्री कर ली जाती है और 10-15 दिनों बाद फिर से कॉलोनी के किसी न किसी हिस्से में पुनः सीवर लाईन जाम हो जाती है और सीवर लाईन जाम की समस्या एक नये रूप में नासूर की तरह पैदा होकर आमजन का जीवन नरकमय बना रही है।

कॉलोनी की इस आम समस्या के सन्दर्भ में अवगत करवाना चाहेंगे कि पिछले कई दिनों से आमजन द्वारा नियमित रूप से ग्रेटर नगर निगम के कन्ट्रोल रुमए ऑनलाईन पोर्टल और जनसम्पर्क पोर्टल एवं 181 पर भी शिकायते ;क्रमांक.10225695742, 10225692196, 10225689307, 10225692294, 10225541539, 10225515736 आदि दर्ज करवाई गई। 

कॉलोनी में लगभग 25 वर्ष पूर्व राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा सीवर लाईने डाली गई थी किन्तु इन सीवर लाईन तथा चैम्बरों की नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण आये सीवर जाम की समस्या कभी इस गली तो कभी दूसरी गली में उत्पन्न होती रहती है। सीवर लाईन का गन्दा पानी घरों के बाहर भर जाता और पूरी गली में बह कर आसपास कच्ची मिट्टी में बदबूदार मलबे में एकत्रित होकर सड़ने लग जाता है जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुस्वर हो रहा है साथ ही उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव और मौसमी जनित बिमारियों को खुला निमन्त्रण देता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments