जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कलेक्टर जयपुर के आदेशानुसर बाल विकास परियोजना अधिकारी गोविंदगढ़ मनोरमा शर्मा के सानिध्य में लाड़ेसर किट वितरण का कार्यक्रम का आयोजित हुआ । इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बगड़ी में संचालित आंगनबाडी केंद्र नांगल गोविंद पंचायत के परिक्षेत्र सिरसा , नांगल गोविंद, मालियों की ढाणी, बागड़ी, जादू वाली ढाणी , रणजीतपुरा, मनावाली, हरसोलाई केंद्र में आने वाले जीरो से छह वर्ष तक के कुपोषित अति कुपोषित बच्चों को वितरण किए ।
इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक विद्या शर्मा ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का वजन व लंबाई ली जाती है उसमें जो बच्चा कुपोषित,अति कुपोषित की श्रेणी में आता है | उनका वजन साप्ताहिक लिया जाता है और उनको आंगनबाड़ी के द्वारा पोषाहार एवं हर महीने भामाशाह द्वारा लाड़ेसर किट पिछले दो माह से दिए जा रहे हैं | कार्यक्रम में उर्मिला शर्मा, निर्मला शर्मा, फूली देवी, रामादेवी, चंद्राकर, गोविंद कंवर एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।
रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





