जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना (संस्कार सृजन) विशिष्ट शिक्षा सेवा कार्यों के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांकड़ा, नृसिंहपुरी में प्रधानाध्यापक बद्री प्रसाद सैनी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ाणी - मालियान, चौकड़ी-खण्डेला का नागरिकों व विद्यालय स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बद्री प्रसाद सैनी के शिक्षा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की उन्नति हेतु किए गए प्रयासों की विशेष रूप से प्रशंसा की।
विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ प्रधानाध्यापक का अभिनंदन किया। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि उनकी सेवाएं शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के अंत में बद्री प्रसाद सैनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और शिक्षा के क्षेत्र में सतत सेवा व योगदान देने का संकल्प दोहराया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





