विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध - उच्च शिक्षा मंत्री

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चन्‍द बैरवा ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय रावतसर व राजकीय कन्‍या महाविद्यालय पीलीबंगा में विद्यार्थियों का नियमित अध्ययन सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक वर्ग के रिक्‍त पदों को विद्या संबल योजना के माध्यम से भरा जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजकीय कन्‍या महाविद्यालय पीलीबंगा में 275 छात्राएं पढ़ रही हैं। यहां व्याख्याताओं के 7 पदों में से 6 पद भरे हुए हैं तथा 1 पद रिक्त है। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय रावतसर में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या 580 है। यहां व्याख्याताओं के कुल 12 पदों में से 6 पद भरे हुए हैं तथा 6 पद रिक्त हैं।

इससे पहले विधायक विनोद कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र पीलीबंगा में वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय रावतसर वर्ष 2022 से एवं राजकीय कन्‍या महाविद्यालय पीलीबंगा वर्ष 2023 से संचालित है। उन्होंने इन महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में संकायवार अध्‍ययनरत छात्र-छात्राओं का विवरण सदन के पटल पर रखा। साथ ही, उन्होंने राजकीय महाविद्यालय रावतसर एवं राजकीय कन्‍या महाविद्यालय पीलीबंगा में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक वर्ग के स्‍वीकृत व रिक्‍त पदों का विवरण सदन के पटल पर रखा।

डॉ. बैरवा ने सदन में स्पष्ट किया कि विधान सभा क्षेत्र पीलीबंगा के लिखमीसर, गोलूवाला में राजकीय महाविद्यालय तथा डबली राठान में राजकीय कन्‍या महाविद्यालय खोले जाने का वर्तमान में कोई प्रस्‍ताव विभाग में विचाराधीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजसेस महाविद्यालयों की समीक्षा के लिए 8 मई 2024 को एक उच्‍च स्‍तरीय समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट एवं निर्णयोपरांत शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक वर्ग के रिक्‍त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्‍भ की जा सकेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments