जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन करते हुए कृष्णम वैलफेयर फाउंडेशन एनजीओ, मोरिजा में एक विशेष वित्तीय समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के जिला विकास अधिकारी चेतना एवं एसबीआई एलडीएम गणेश जांगिड़ मुख्य अतिथि रहे |
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना, समाज में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण के प्रयासों को समर्थन प्रदान करना था। कार्यक्रम का विषय "वित्तीय समझदारी - समृद्ध नारी" रहा, जिससे महिलाओं को वित्तीय निर्णयों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। गणेश जांगिड़ ने साइबर सुरक्षा, सरकारी योजनाएं, बैंक लोन के बारे में जानकारी प्रदान की |
कृष्णम वेलफेयर फाउंडेशन एनजीओ निदेशक कर्मा देवी ने संबोधित करते हुए कहा, "हमें वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना होगा।
इसके साथ ही पीएनबी आरसेटी फैकल्टी किशन शर्मा ने स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की | पीएनबी एफएलसी राम गोपाल शीला ने बैंकिंग योजनाओं के बारे में बताया |
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल बैंकिंग, बचत योजनाएँ, बीमा योजनाएँ एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों से अवगत कराया गया। इस आयोजन के साथ ही वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन हुआ | कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह राजीविका स्वयं कर्मा देवी, रसना जांगिड़, मनोज सामरिया, मंजू देवी, रेनू देवी, कृष्णा जांगिड़, कविता जांगिड़, एनजीओ से गिरधारी लाल माली, राकेश कुमार सैनी सहित 45 सदस्य उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





