चेतना के बाद एक और बड़ा बोरवेल हादसा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मध्य प्रदेश (संस्कार सृजन) एक ओर तो 3.5 साल की मासूम चेतना पिछले 6 दिनों से राजस्थान के कोटपूतली के गहरे बोरवेल में फंसी है। अबतक उसे बाहर निकालने में सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच ऐसी ही एक घटना अब मध्य प्रदेश के गुना में भी हो गई, जहां 10 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है।

गुना के राघौगढ़ के जंजाल इलाके में पीपल्या गांव का रहने वाला सुमित मीणा (10) अपने पिता दशरथ मीणा के साथ शाम करीब 4 बजे खेत पर गया था। इस दौरान वह एक खुले बोरवेल में गिर गया। काफी देर तक सुमित के नहीं दिखने पर परिवारवालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बोरवेल के गड्ढे में बच्चे का सिर दिखाई दिया।

सुमित को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस और प्रशासन की टीम गांव में पहुंच गई। राघौगढ़ SDM विकास कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे। साथ ही SDRF को बुलाया गया है। दो JCB की मदद से बोरवेल के पास खुदाई शुरू कराई गई है। SDM खुद रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जा रही है।

150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी है 3 साल की चेतना

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में राजस्थान से बोरवेल में मासूम बच्चों के गिरने की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दौसा में बोरवेल में गिरने के बाद 5 साल के आर्यन की मौत हो गई थी। वहीं, राजस्थान के ही कोटपूतली में 3.5 साल की चेतना पिछले 6 दिनों से 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसी हुई है। बीते सोमवार (23 अक्टूबर) को बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई थी। तब से उसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments