घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी भारत विकास परिषद

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) भाविप भामाशाह द्वारा सन 2016 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष भी विभिन्न स्कूलों में आयोजित किया जाएगा | य़ह बात परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय ने भारत विकास परिषद भामाशाह उदयपुर के तत्वावधान में धार स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कही |

डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत परिषद की टीम विभिन्न स्कूलों में बालकों को निःशुल्क तिरंगा वितरित करेगी | आम जनों के लिए पार्कों में आयोजन होंगे. सभी को 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर उन्हें शपथ दिलाई जाएगी | डॉ. वार्ष्णेय  ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि भारत विकास परिषद द्वारा चलाई जाने वाले घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा की आवश्यकता प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के लिए बताई | विगत वर्षों में मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की की वे 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाएं | भारत विकास परिषद भी अनेक वर्षों से यही अभियान चला रही है |

भामाशाह सचिव डालचंद सिंघवी ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय थे, जबकि अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने की | विशिष्ट अतिथि ई वाई के बोलिया एवं के के शर्मा थे |

रमेश जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी संपन्न हुआ | विभिन्न साँस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया |

सावन क्वीन मीरा शर्मा, हरप्रीत मक्कड़, प्रमिला जयसवाल, अंजना वर्मा, अनिता सेठ, आशा सिंह चुनी गईं | सावन नृत्य में डाॅ. ऊषा कोठारी, भगवती मेनारिया, मधु बाला चैनानी, प्रियंका  प्रजापत, अनुपम ज्योति शर्मा, ललिता शर्मा, राजेश्वरी स्वर्णकार विजेता रहे | सावन गीत प्रतियोगिता में पुर्णिमा वार्ष्णेय,मीना बोल्या, मंगला पागे, सुशिला मेनारिया, निर्मला त्रिपाठी, कल्पना जैन विजेता रहे |

कार्यक्रम के संचालन में राजेश पागे, दिनेश मेनारिया, हरीश शर्मा, वाई के त्रिपाठी, जितेंद्र सेठ, सतीश जैन, डॉ. निर्मल, मुकेश वर्मा, एन एल तातेड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा | पौधों के परवरिश की जिम्मेदारी हरा भरा ग्रुप के सचिव लोकेश चंद्र पारख ने ली |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments