सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भोपाल (संस्कार सृजन) भोपाल निवासी ऋचा नांदुरकर "वैखरी" को हिंदी काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है | शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के संदर्भ में आयोजित हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई है। नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के संरक्षण, हिंदी भाषा को नेपाल भारत की मैत्री भाषा बनाने तथा हिंदी के रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा तंजानिया से 6742 महिला पुरुष रचनाकारों की सहभागिता रही है। सहभागिता व्यक्त करने वालों में 16 बर्ष के बालकों से लेकर 75 बर्ष के वयोवृद्ध रचनाकार रहे । प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी तथा निजी कार्यालयों के बड़े बड़े पद के अधिकारी तथा राजनीतिक दल के नेताओं की सहभागिता रही है। उत्कृष्ट रचना के आधार पर 675 रचनाकारों का चयन किया गया जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर " हिंदी काव्य रत्न " सम्मान से तथा 25 नवोदित रचनाकारों को " काव्यश्री सम्मान " से सम्मानित किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋचा नांदुरकर ने 12 वर्ष की उम्र से कविता लिखना शुरू किया था | छायावादी कवियत्री सिर्फ़ प्रकृति पर ही कविताऐ लिखती हैं। इनकी पुस्तक "ऋतुराग" को हिंदुस्तान आर्ट और म्यूजिक सोसायटी कोलकाता ने "भरत अवार्ड" से सम्मानित किया है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.