हिंदी मीडियम की छात्रा ने इंग्लिश मीडियम में हासिल की शीर्ष सफलता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सीकर (संस्कार सृजन) नीमकाथाना तहसील के गांव गुहाला के निकटवर्ती ढाणी झाँकड़ा, नृसिंहपुरी की छात्रा पायल सैनी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और मेहनत के आगे माध्यम की कोई सीमा नहीं होती। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांकड़ा में हिंदी माध्यम से आठवीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद पायल ने श्रीमती चंदा देवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गुहाला में कक्षा 9 में प्रवेश लिया और मात्र दो वर्षों में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 में 96.67% अंक प्राप्त कर इंग्लिश मीडियम में विद्यालय व क्षेत्र में टॉप स्थान हासिल किया।

एक साधारण किसान-मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाली पायल ने अनुशासित दिनचर्या, सटीक योजना, निरंतर अभ्यास और मोबाइल से दूरी बनाकर यह उपलब्धि अर्जित की। उसने स्वयं के साथ क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है जो हिंदी माध्यम से इंग्लिश मीडियम की ओर बढ़ना चाहते हैं।

पायल ने बताया कि विद्यालय का शिक्षकीय वातावरण, स्टाफ की मेहनत और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से उसने यह मुकाम हासिल किया। उसने अन्य विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि अगर इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई करनी है, तो गुहाला का सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल एक श्रेष्ठ विकल्प है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments