अपना घर आश्रम में 10 वर्षों बाद हुआ पिता का पुत्र से भावुक मिलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) बेदला स्थित "अपना घर आश्रम" उदयपुर में एक अत्यंत मार्मिक दृश्य सामने आया, जब एक पिता को 10 वर्षों बाद अपना खोया हुआ बेटा जीवित और सकुशल मिला। यह दृश्य इतना भावुक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि युवक 8 दिसंबर 2016 को अपने घर गांव मुसेचक जिला बेगूसराय , बिहार से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे ढूंढने की भरपूर कोशिश की, थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वक्त के साथ उम्मीदें धुंधली पड़ने लगीं, लेकिन पिता के दिल में बेटे को पाने की आस कभी खत्म नहीं हुई।

माह अक्टूबर 2024 में चले रेस्क्यू अभियान में डूंगरपुर से उमेश प्रभुजी को मानसिक रूप से असहाय स्थिति में अपना घर आश्रम, उदयपुर की रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर सेवा,उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया। आश्रम में उसकी नियमित देखभाल और काउंसलिंग के दौरान उमेश प्रभुजी से कुछ संकेत मिलने लगे, जिससे उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू हुई। आश्रम प्रबंधन और कार्यालय प्रभारी सुल्तानसिंह की सतत कोशिशों से उसके परिवार का पता लगाया गया और वीडियो कॉल पर बात कराई गई। 

सूचना पर पिता प्रकाश चौधरी और चाचा जितेंद्र चौधरी आश्रम पहुंचे। पिता ने अपने बेटे को देखा, वर्षों की तड़प, पीड़ा और प्रेम आंसुओं में बह निकला। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर लंबे समय तक रोया। यह मिलन हर किसी के लिए एक चमत्कार से कम नहीं था।

अपना घर आश्रम के संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय ने बताया, कि हमारा प्रयास सिर्फ भोजन, वस्त्र और छत देना नहीं बल्कि हर एक प्रभुजी को उसके परिवार से मिलाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।” यह घटना ना केवल मानवता और सेवा की मिसाल है, बल्कि हर उस परिवार के लिए उम्मीद की किरण है, जो अपनों की तलाश में वर्षों से भटक रहा है।

आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर उमेश प्रभुजी को आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, उपाध्यक्ष राजेश गर्ग, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, सुनील चौहान, गोपाल डांगी, अल्पना गर्ग ने तिलक, अपरना, पगड़ी पहनकर अपने पिता और चाचाजी के साथ घर के लिए विदा किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments