रतलाम शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

रतलाम (संस्कार सृजन) अगर चैन से रहना है तो जागना पड़ेगा, करो या मरो की लड़ाई में चुनाव जीत जाएंगे या फिर 5 साल तक गुंडागर्दी, डाकू राज स्थापित हो जाएगा। यह लड़ाई हमारी डाकू राज के खिलाफ है। क्योंकि अब बहुत हुआ जिस तरह हमारे लोगों को डरा धमकाकर परेशान किया जाता है अब उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना पड़ेगा।

यह बात डॉ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में राजपूत बोर्डिंग में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। चोर के हाथ में चाबी दे दी है, इन सब की असलियत जाननी है तो अलीराजपुर के व्यापारियों से पूछो। इसलिए तो नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर से आज तक नहीं जीत पाई है।

भूरिया ने बताया कि भाजपा झूठ पर आधारित है वह जो भी कुछ कहती है उसका उल्टा ही रहता है। लाडली बहनों के बारे में बताते हुए कहा कि लाडली बहनों के खाते में अभी तक 3 हजार रुपए नहीं आए और कांग्रेस की सरकार बनी तो 8500 रुपए खाते में आएंगे। हर किसान का कर्जा माफ होगा, पढ़े लिखे युवा को 1 लाख रुपए की नौकरी गारंटी देंगे।

जोबट में 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बारे में बताते हुए कहा कि इस नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले किसके सगे संबंधी थे। नाबालिग से दुष्कर्म की बात पर अनिता नागरसिंह चौहान चुप क्यों है। भूरिया पीडि़त परिवार से मिलने गए तो उनके परिवार वालों ने कहा कि ऐसी घटना हमारे यहां होती रहती है और पुलिस प्रकरण भी दर्ज नहीं करती है जो पीडि़ता आवाज उठाने है उनकों जेल भेज देते है। देश के नाम पर कुछ नहीं करते है और विकास का झूनझूना थमा देते है। कार्यकर्ता सम्मेलन में कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की है।

सम्मेलन की शुरुआत में स्वागत भाषण देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि हमारे कांग्रेस के हर कार्यकर्ताओं को गर्व है कि वह एक ऐसी पार्टी से जुड़ा है जिसका इतिहास बलिदान और त्याग कर रहा  है  |कांतिलाल भूरिया ने रतलाम को अनेक सौगात दी है | इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और कांतिलाल भूरिया निश्चित तौर पर केंद्र में मंत्री बनेंगे | सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, लोकसभा चुनाव समन्वयक संजय कामले, डॉ. मनोज उपाध्याय, पारस दादा सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, यासमीन शेरानी,कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत,  सुजीत उपाध्याय, मनोहर पचोरी ने संबोधित किया |

प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, प्रवक्ता  जोएब आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, आशा रावत, सय्यद वुसत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सतीश पुरोहित ,राकेश झालानी, रजनीकांत व्यास, कपिल मजावड़िया, सोनू व्यास, मुस्तफा स्टेशन वाला, शीतल सेन, अमर सिंह शेखावत, संगीता काकरिया, हितेश पेमाल, कविता महावर, शाबीर हुसैन, फखरुद्दीन मंसूरी ने किया | कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया | आभार प्रदर्शन नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय ने किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments