गोपाल लाल सोगण की स्मृति में परिंडा अभियान व बाल रंगमंच कार्यशाला आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान, चौमूं के तत्वावधान में स्वर्गीय गोपाल लाल सोगण की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, चौमूं में “पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ” अभियान एवं बाल रंगमंच कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए तथा उनके संरक्षण की सामूहिक प्रतिज्ञा ली गई। इस अवसर पर आयोजित बाल रंगमंच कार्यशाला में बच्चों को रंगमंच की बारीकियों, अभिव्यक्ति की कला तथा व्यक्तित्व विकास में नाट्यकला के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में सुनील सोगण के द्वारा रंगमंच की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला के समापन पर सुनील सोगण द्वारा “पर्यावरण बचाओ” विषय पर प्रभावशाली एकल नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसने विद्यार्थियों व अध्यापकों को जागरूक एवं प्रेरित किया।

संस्थान के सचिव घनश्याम जांगिड़ ने अपने संबोधन में मानव जीवन में पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल जाट ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। वरिष्ठ अध्यापक रामजी लाल शर्मा ने भी पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सुभाष चंद शर्मा, रोहित कुमार शर्मा, राकेश, सुमन देवी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments