हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोटा में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने पधारे हुए सभी श्रमिक भाइयों को श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उर्मिला दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रमिक किसी भी देश की प्रगति की मजबूत नींव होते हैं। वे अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और पसीने से देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मजदूर वर्ग दिन-रात मेहनत कर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देता है, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र की दीदियों द्वारा उपस्थित सभी श्रमिक भाइयों का तिलक, पटका एवं बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही, बीके उर्मिला दीदी ने सभी श्रमिक भाइयों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा भी करवाई गई, जिससे स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात सेवा केंद्र में स्थित आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का भी सभी को दर्शन कराया गया, जिसे देखकर उपस्थित सभी श्रमिकों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसकी सराहना की। यह आयोजन श्रमिकों के प्रति सम्मान, जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम रहा।


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments