उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल का युवा सम्मेलन आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आज उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल द्वारा लोको कॉलोनी जयपुर स्थित कोच केयर कॉम्प्लेक्स परिसर में युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोनल अध्यक्ष एस आई जेकब, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री विनोद मेहता, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ,उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री दीपक वर्मा रहे |

इस युवा सम्मेलन में जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने कहा कि रेल इतिहास में ऐसे युवा सम्मेलन बहुत कारगर साबित होगे और हमारी कर्मचारी हितों की इस लड़ाई के आधार स्तंभ है | रैलो में आने वाला समय युवाओं का है इसलिए ट्रेड यूनियनों की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आना होगा | युवा कर्मियों के हितों के लिए ओपीएस लेना हमारा प्रमुख संघर्ष है और इसे सफल बना कर रहेंगे |

जोनल महामंत्री विनोद मेहता ने कहा कि इस युवा सम्मेलन में आए मुद्दों पर सरकार से लड़ाई लड़ कर हासिल करना होगा, जिसके लिए युवाओं की भागीदारी अहम हिस्सा रहेगा | एनपीएस को हटा कर युवाओं को ओपीएस में शामिल करवाने का हमारा संघर्ष लगातार जारी है और इसे सफल बनाने के लिए हम हमारी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तब हम इसमें सफल नहीं हो जाते |

जोनल अध्यक्ष एस आई जैकब ने 8 वें वेतन आयोग के बारे में विस्तार से बताया एवं  सरकार से 8 वें वेतन आयोग में न्यूनतम वेतन 69000/रुपए रखने की मांग रखी | बताया कि NFIR की यह मांग युवा सम्मेलन में उत्तर पश्चिम रेलवे सरकारी आंकड़ो के अनुसार सार्थक है और उचित माध्यम से सरकार के सामने रखी गई है। 

मजदूर संघ के मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि यह युवा सम्मेलन भारतीय रेलों में हो रहे युवा साथियों के साथ अन्याय के खिलाफ एक आंदोलन है इस युवा सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिन मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई वो इस प्रकार है- 

1. एनपीएस और यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए 

2. ⁠पदो के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए 

3. ⁠नए कामो के लिए नये पदो का सृजन किया जाए 

4. ⁠रेलवे की सभी कोटियों की पुनः संरचना व अपग्रेडेशन 01-11-2023 से लागू किया जाए 

5. ⁠कर्मचारियों के माता पिता को चिकित्सा व सुविधा पास का लाभ दिया जाए 

6. ⁠निजीकरण व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए 

7. ⁠बोनस भुगतान में लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए 

8. ⁠रेल आवासो की खराब स्थिति में सुधार  किया जाए 

9. ⁠हार्ड ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को हार्ड ड्यूटी अलाउंस दिया जाए 

10. ⁠ट्रैकमैन व प्वाइंट्समैन कोटि को 4200 ग्रेड पे तक पदोन्नति दी जाए 

11. ⁠ALP की भर्ती ग्रेड पे 2800 तक की जाए 

12. ⁠नाईट ड्यूटी अलाउंस पर लगी सीलिंग लिमिट हटाई जाए 

13. ⁠कोरोना काल में फ्रिज किए डीए को ब्याज सहित वापस किया जाए 

मीडिया प्रभारी एव यूथ विंग के शाखा अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया की इस युवा सम्मेलन में बहुत बड़ी संख्या में जयपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से युवा साथीयो ने भाग लेकर इसे सफल बनाया | 

इस युवा सम्मेलन में मंडल पदाधिकारी मोहन पुनिया, प्रवीण सिंह चौहान ,सुनील यादव ,प्रमोद डांगी ,लोकेश कसाना, मनीष शर्मा, सोहन लाल मीणा ,वीरेंद्र सिंह कविया, मंजू मीना, नीलम जाटव, शाखा पदाधिकारी याकत अली, अर्जुन लाल कुमावत, नीरज मीणा, बिमलेश शर्मा, महेश शर्मा, नरसी मीणा, अनवर हुसैन, देवेंद्र सिंह चौहान, जीताराम चौधरी, महेश शर्मा, अखिलेश शर्मा, भूरसिंह मीणा, बबलेश मीणा, तरुण यादव, सुनील चौधरी, बाबूलाल चौधरी, प्रहलाद कुमावत, भरत वैष्णव ,महेंद्र सिंह पंवार ,राकेश यादव ,राहुल कुमार, पवन सैन, मंजूर अहमद ,बीरबल सिंह रेबारी, संजय शर्मा, सौरभ सिंह ,सुरेश विश्नोई ,दिलखुश मीणा, मोहन मीणा, दिनेश वैष्णव ,कविता जैफ ,पूजा गुर्जर, सुमन चौधरी, बिमला देवी, रामपती बाई मीना, मुकेश सैनी ,लक्ष्मी देवी ,नवनीत गुर्जर, बबलू, विवेक शर्मा, रघुनाथ मीणा ,भागचंद सुंडा, सुशील कुमार, करन सिंह, बृजेश कड़वा, सतीश गोठवाल ,विक्रम सिंह ,दिनेश मामोदिया, कमल जादम ,आशाराम, दयाराम कुम्हार, हरकेश कोली,पंकज मीणा ,दीपचंद मीणा, प्रवीण शर्मा, सूरज गहलोत, मिथलेश मीणा ,लाली देवी मीना, रतन लाल मीना ,दयाल शरण, रामजीलाल नोदल, याकूब अली, विजय प्रताप सिंह, रोहिताश गोस्वामी, अनुराग मीणा, विनोद कुमावत ,पवन शर्मा ,आशीष मीणा ,दीपक कुमार, गुलाब सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित करीब 1000 से ज़्यादा युवा रेल कर्मी शामिल हुए |


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments