संयुक्त संघर्ष समिति रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारी संगठन ने की भूख हड़ताल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान परिमंडल के रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा के समस्त कर्मचारी संगठनों द्वारा चीफ पोस्टमास्टर जनरल की दमनात्मक नीतियों के विरुद्ध संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सैंकड़ों डाक विभाग के कर्मचारी सी-स्कीम स्थित परिमंडल कार्यालय में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर रहे |


इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलराम शर्मा ने बताया कि लगातार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने के कारण कर्मचारियों को सीनियर आरएमएस लीडर कामरेड बी. के. अवस्थी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर जाने जैसा कदम उठाना पड़ा है, जिसका असर पूरे राजस्थान में देखने को मिला है | 

साथ ही संयुक्त संघर्ष समिति के प्रधान सचिव कामरेड बी. के. अवस्थी ने भूख हड़ताल को मात्र एक चेतावनी बताते हुए डाक विभाग प्रशासन को आगाह किया कि यदि अब भी चीफ पोस्टमास्टर जनरल अपनी दमनात्मक नीतियों को बंद नहीं करते हैं तो समिति ने 7 मई 2024 से सामूहिक हड़ताल पर जाते हुए पूरे राजस्थान में डाक व्यवस्था ठप करने का नोटिस दे दिया है | 

प्रवक्ता वासुदेव ने बताया कि अब रेल डाक सेवा के कर्मचारी प्रशासन की तानाशाही और अधिक बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और हमारे आन्दोलन को अन्य कर्मचारी संगठनों से भी भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी 7 मई 2024 से पूरे राजस्थान में डाक व्यवस्था का चक्का-जाम कर दिया जायेगा और कर्मचारी एकता के आगे प्रशासन को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया जायेगा | 

आन्दोलन के दौरान समिति के पदाधिकारी मोहन लाल चेची, ज़हीर अहमद, रविन्द्र शर्मा, सुनील अटोरिया, एन. के. कुमावत, भगवान सहाय वर्मा, निर्मल धनवानी, डी. के. शर्मा, मनोज जैन, पूनम अरोड़ा, गुनवंत यादव, आर. सी. महावर, रामराज मीणा, सत्यनारायण वर्मा, राजेश शर्मा, ललित खोकर, प्रवीण कुमार, चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि ने भी प्रशासन के खिलाफ कर्मचारी एकता की आवाज को बुलंद करने में प्रमुख भूमिका निभाई |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments