देश के लाल : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर कविता

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुगलसराय में हुआ अवतरण,

ई.1904 - 2-अक्टूबर के दरमियान।

जिला तत्कालीन रहा वाराणसी,

जननी रामदुलारी,जनक रहे शारदा महान।


पिता का साया उठ गया सिर से,

जब डेढ़ वर्ष के ही थे, बालक नादान।

विषम परिस्थिति में साहस कर, 

शिक्षा-पोषण का जिम्मा माँ ने लीथी थाम।


आजाद भारत के हुए प्रथम रेलमंत्री,

आगे सर्वसम्मति से मंत्री बने प्रधान।

आपकी देश की सेवा सर्वोपरि  थी,

सर्वोपरि आपका रहा धर्म - ईमान।


जब अकाल था पड़ा देश में,

सूखी फसलें, हुए दु:खी किसान।

कृषक, जवान  में साहस भरने को,

रहा आपका नारा'जय जवान-जय किसान


गेहूँ  करने का आयात अमेरिकन,

नकार दिए, दिए हवाला देश  की  शान।

धैर्यवान था व्यक्तित्व आपका,

धन्य आपका था स्वाभिमान।


देश पड़ोसी व देश में शान्ति-समझौते को,

लेकर तासकंद-रूस में हुए कुर्बान।

अमर रहेगी कीर्ति तुम्हारी,

जिंदाबाद रहेगी तुम्हारे देश की शान।

प्रेम से बोलो जय जवान-जय किसान

लेखक : विजय मेहंदी ,मड़ियाहूँ,जौनपुर (उ.प्र.)

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments