सेजल पवार बनी मिस इंडिया आइकॉन 2023,समाजसेवी बसंत जैन रहे मुख्य अतिथि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया आइकॉन 2023 फाइनल में सेजल पवार मिस इंडिया आईकॉन सिलेक्ट हुई हैं | समारोह के मुख्य अतिथि श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन महासभा श्रुत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज ग्रुप के अध्यक्ष, प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति बसंत जैन बैराठी ने ताज पहनाया |


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई तथा डायरेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि बसंत जैन को बुके और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर बसंत जैन बैराठी ने कहा कि निश्चित तौर पर अब समय बहुत बदल चुका है, लड़कियों के लिए फैशन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो चुके हैं, जिसमें धन, ख्याति की प्राप्ति संभव है तथा विश्व पटल पर बहुत बड़े आयोजनों में भारतीय लड़कियां अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है | 

मिस इंडिया आइकॉन की डायरेक्टर निशा यादव ने बताया कि फाइनल से पहले भारतवर्ष के 10 बड़े शहरों जयपुर, मुंबई , असम, पुणे, गुरुग्राम,इंदौर में 200 से अधिक प्रतिभागियों के ऑडिशन हुए उनमें से 40 गर्ल्स का दिल्ली में सेमीफाइनल हुआ | उसमें से टॉप 20 गर्ल्स का फाइनल के लिए सलेक्शन हुआ  है | कार्यक्रम की मुख्य जूरी जयपुर से अनीता माथुर ,मिस्टर जसकीरत सिंह, मोनिका चौधरी ,डॉक्टर नवनीत अरोरा एवं मिस हेरिटेज मिस एशिया बेल प्रमुख रहे | 

कार्यक्रम में पांच राउंड हुए उसमें प्रमुख मॉडर्न फैशन, एथेनिक फैशन राउंड ,बोल्ड फैशन राउंड, क्वेश्चन आंसर राउंड आदि को आधार बनाकर सिलेक्शन हुआ | इस कंपटीशन में सेजल पवार विनर रही | साथ ही फर्स्ट रनर अप दीपा भट्ट, सेकंड रनर अप अल्फा इक्का, थर्ड रनर अप अनामिका सिंह रही | इसके अलावा ग्रैंड फिनाले से पहले 7 दिन के लिए ग्रूमिंग सीजर एक्सपर्ट के द्वारा उनके पोज पोस्चर, एक्सप्रेशंस, बॉडी लैंग्वेज और कम्युनिकेशन स्किल की ट्रेनिंग दी गयी | 

ग्रैंड फिनाले के गारमेंट्स डिजाइनर AAFT, मिस कशीष शर्मा, मिस चंचल राठौर, लुआं में रुचि चौधरी रहे | मुख्य अतिथि के साथ बसंत जैन कार्यक्रम के राजस्थान कोऑर्डिनेटर भी रहे | उन्होंने बताया कि टॉप 10 को भी चुना गया | फाइनलिस्ट में मिस टैलेंटेड रेचल ,मिस फोटोजेनिक अल्फा इका, मिस पॉपुलर कावेरी, मिस पर्सनालिटी मनदीप कौर ,मिस बेस्ट बॉडी जस्मीन ,मिस बेस्ट स्माइल शोभा, मिस फैशन आइकन अनामिका मिश्रा, बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर जसविंदर कौर ,मिस बेस्ट आई प्रिंसेस, मिस बेस्ट वॉक सेजल पवार, मिस एक्टिव पायल बहरा, मिस ब्यूटीफुल दीपा बोट चुनी गई | सभी विजेताओं को जूरी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा क्राउन एवं सेसे पहनाकर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम की डायरेक्टर निशा यादव ने बताया कि टॉपर्स को 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया गया, इसमें उनका बॉलीवुड, हॉलीवुड, फैशन टीवी आदि के क्षेत्र में काम करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे | कार्यक्रम में श्री भारत वर्षीय दिगंबर जैन श्रुत महासभा  के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर निर्मल जैन बैराठी एवं जयपुर के  प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र उपाध्याय भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | द मिस इंडिया आइकॉन 2024 फाइनल जयपुर में होने की संभावना है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments