जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने देर से ही सही लेकिन दांव चल ही दिया है। पहली चुनावी रैली में राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के बीच जारी खींचतान पर विराम लगा दिया है। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि हम एक है, एक साथ रहेंगे। राहुल गांधी के पास में खड़े सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने मुस्कराकर राहुल गांधी का समर्धन भी कर दिया है। सियासी जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि जयपुर एय़रपोर्ट पर उतरते ही राहुल गांधी ने एकता वाला दांव चल दिया। राजस्थान चुनाव के लिए राहुल गांधी वह सभी दांव इस्तेमाल करना चाहते हैं जो बीजेपी करती रही है। राहुल गांधी बीजेपी के माडल से ही राजस्थान में चुनाव जीतना चाहते है।
सियासी जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी बीजेपी के अपनाए नुस्खे की मदद से ही राजस्थान में फतेह हासिल करना चाहते हैं। सियासी जानकार राहुल गांधी के बयान के अलग-अलग सियासी मायने निकाल रहे है। कुछ लोगों को कहना है कि राहुल गांधी ने रणनीति के तह ऐसा किया है। इससे कांग्रेस को चुनाव में फायदा मिलेगा। जबकि कुछ का कहना है कि यह सिर्फ फोटोशूट।
सियासी जानकारों का कहना है बीजेपी जिस तरह से कांग्रेस का घेरती है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी उसी अंदाज में बीजेपी को घेर रहे हैं। राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट को गले लगाकर एक तरह से मोदी वाला दांव चल दिया। सियासी जानकारों का कहना है कि वोटिंग से पहले राहुला गांधी यह दांव कांग्रेस के लिए कारगर साबित हो सकता है।
राजस्थान में सचिन पायलट का करीब 40 सीटों पर सीधा असर है। राहुल गांधी के एक रहने वाले बयान के बाद माना जा रहा है कि सचिन पायलट गुर्जर बाहुल्य सीटों पर चुनाव प्रचार कर सकते हैं। जहां पर गहलोत समर्थक प्रत्याशी फंसे हुए हैं । सियासी जानकारों का कहना है कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान जगजाहिर है। लेकिन कांग्रेस ने चुनाव से पहले सचिन पायलट को साधने में सफलता प्राप्त कर ली। सचिन पायलट सरकार रिपीट होने की बात कह रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने भी सचिन पायलट को पूरी तवज्जो दी है। पायलट अपने समर्थकों को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं।
सियासी जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी ने जिस तरह से एकता की बात की है, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक ठाक है। हालांकि गहलोत कैंप के नेता राहुल गांधी के बयान के अलग मायने निकाल रहे है। गहलोत कैंप के एक नेता ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से साफ है कि गहलोत के हाथ में ही राजस्थान की कमान रहेगी। राहुल गांधी ने एक साथ रहने के बात कहकर मुहर लगा दी है। जबकि पायलट कैंप के नेताओं का कहना है कि अगला सीएम पायलट ही होंगे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments