विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए सतरंगी सप्ताह का हुआ रंगारंग आगाज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान एवं प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सतरंगी सप्ताह का आगाज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर सतरंगी सप्ताह के पहले दिन जिला स्वीप टीम द्वारा जयपुर के सीकर हाउस स्थित हाजी कॉलोनी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हम भी नाचेंगे, गाएंगे वोट डालकर आएंगे थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुए कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से आमजन से मतदान की अपील की।

किशनपोल एवं आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिला स्वीप आइकॉन नूर शेखावत एवं अक्षय भटनागर आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान मैं भारत हूं गीत का प्रसारण किया गया, साथ ही मौजूद सैकड़ों लोगों को केवाईसी, सी-विजिल, सक्षम एवं वोटर्स हेल्पलाइन एप के बारे में भी जानकारी दी गई।

नूर शेखावत के साथ कई थर्ड जेंडर्स ने भी आमजन से 25 नवंबर को जरूर मतदान करने की अपील की। जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने आमजन को मतदान की शपथ दिलाई। आदर्श नगर रिटर्निंग अधिकारी अयूब खान, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक बी.पी. चंदेल, जिला स्वीप प्रभारी सैयद असगर नकवी सहित किशनपोल एवं आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र की स्वीप टीम के सदस्य मौजूद रहे ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments