सनी लियोनी के साथ वाराणसी पहुंचे चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह,बुलानी पड़ गई पुलिस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तरप्रदेश (संस्कार सृजन) बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनी के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया और गंगा आरती में शिरकत की। एक दिन पहले ही बुधवार को सनी और अभिषेक का म्यूजिक एलबम लांच हुआ है। इसी के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने सनी के साथ अभिषेक वाराणसी पहुंचे हैं। इस दौरान मीडिया से भी सनी और अभिषेक ने बातचीत की। सनी को देखकर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रेस कांफ्रेंस में इतने लोग पहुंच गए कि पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। अभिषेक सिंह ने कुछ समय पहले ही नौकरी से इस्तीफा दिया था। लंबे समय से निलंबित अभिषेक सिंह का हालांकि अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।


इस दौरान सनी लियोनी ने कहा कि मैं वाराणसी आकर काफी एक्साइटेड हूं। अगर मुझे कोई आध्यात्मिक स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिलती है, तो जरूर काम करूंगी। वहीं, अभिषेक सिंह ने कहा कि सनी लियोनी के साथ मेरा गाना आया है। गाने के बोल हैं मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं। उन्हें उम्मीद है कि फैंस को ये सांग काफी पसंद आएगा। अभिषेक ने एल्बम का गाना गाकर सुनाया। हम लोग सनी के साथ बनारसी चाय और बनारसी पान का लुत्फ उठाएंगे।

मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं इस रैप सॉन्ग को अभिषेक सिंह ने खुद गाया है। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने ये गाना रिलीज किया है। 2 मिनट 53 सेकेंड के इस गाने में अभिषेक सिंह ने ब्लैक ड्रेस के साथ रेड जैकेट कैरी की है। इसके अलावा कई सीन में पार्टी वेयर शर्ट में भी नजर आए हैं। जबकि सनी लियोनी रेड कलर की जैकेट में नजर आ रही हैं।  अभिषेक सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 25 अक्टूबर को रैप सॉन्ग के बारे में बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया। सनी लियोनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा।

अभिषेक सिंह ने नाना पाटेकर के थप्पड़ कांड पर कहा कि किसी भी सेलिब्रिटी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। मैंने भी वो वीडियो देखा है। बहुत गलत हुआ है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित मुझसे संपर्क करें। मैं उसकी मदद करूंगा। सरकार और कानून को अपना काम करना चाहिए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments