Jaipur - बाल लोक कलाकारों के साथ मनाया बालदिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंज़र संस्था और जयपुर के जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल, चित्रकूट के सयुंक्त तत्वावधान में बाल दिवस का आयोजन किया गया | जिसमें कला मंज़र संस्था ने अपने उद्देश्यों के अनुरूप जोधपुर के इक़बाल खान लंगा ग्रुप के बाल लोक कलाकारों की व अचरोल से दृष्टिबाधित बालिका मीनू गुज़र की व जयपुर के चिरमी ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करवाई। 

बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने स्कूल के बच्चों व स्टाफ का दिल जीत लिया। स्कूल की प्रिंसिपल ने कलाकारों को पुनः आमंत्रित करने का वादा किया साथ ही उन्हें उपहार भी प्रदान किये जो स्कूल के बच्चों के हाथों से ही दिलवाये गये। जिन बाल कलाकारों की प्रस्तुतियां करवाई गईं उनके वीडियो को संस्था समय समय पर अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करती आई है उसी के पश्चात इन कलाकारों को आमंत्रित किया गया।

संस्था की फाउंडर मीनाक्षी माथुर ने बताया कि आमंत्रित लोक कलाकारों में जोधपुर से इंसाफ खान, हारून खान, इक़बाल खान, खड़ताल पर इक़लास खान, ढोलक पर इक़बाल खान, हारमोनियम पर यासीन खान, अचरोल से मीना गुर्जर व जयपुर से चिरमी ग्रुप के नाम शामिल हैं। जोधपुर से आये बाल कलाकारों ने निम्बूडा, रुमाल, दमादम मस्तकलन्दर, हंसे तो मिठो लागे गीत सुना कर समां बांध दिया | बालिकाओं ने कालबेलिया गीत पर नृत्य किया और मीनू गुर्जर ने इतल पितल रो म्हारो राजस्थानी गीत सुनाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments