समर्पण संस्था के 68 एज्युकेशनल एम्बेसेडर सँवारेंगे चयनित 146 निर्धन विद्यार्थियों का भविष्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 मैं निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता के लिए देशभर से 68 एज्युकेशनल एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं । और इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश व अन्य राज्यों से 146 जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन किया गया है । प्रत्येक एज्युकेशनल एम्बेसेडर को संस्था द्वारा चयनित एक या दो निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग की ज़िम्मेदारी दी गई है ।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के अनुसार चयनित ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को फ़ीस के चैक व शिक्षण सामग्री भेंट करने एवं एज्युकेशनल एम्बेसेडर को सम्मानित करने के लिए आगामी 2 जुलाई को प्रताप नगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में “शिक्षा दान महोत्सव “ का आयोजन प्रातः 9:30 से दोपहर 2 :00 बजे तक किया जाएगा । जिसमें सभी चयनित 146 विद्यार्थियों व एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स को बुलाया जाएगा ।

संस्था के इस 9 वें शिक्षा सहयोग व एज्युकेशनल एम्बेसेडर अधिवेशन में ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को महान शिक्षाविद् अतिथियों के कर कमलों द्वारा फ़ीस के चैक व शिक्षण सामग्री के तहत किताबें ,नोटबुक्स ,स्टेशनरी , स्कूल बैग, यूनिफॉर्म आदि भेंट की जाएगी ।

शिक्षा दान महोत्सव में मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, पटना विश्वविद्यालय पटना , राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के पूर्व कुलपति महान शिक्षाविद प्रोफ़ेसर श्याम लाल होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व ज़िला न्यायाधीश व पूर्व प्रमुख सचिव, लोकायुक्त राजस्थान व अध्यक्ष, वेलफेयर सोसाइटी ऑफ़ फॉर्मर जजेज डॉ. पदम कुमार जैन करेंगे ।

शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए नियुक्त एज्युकेशनल एम्बेसेडर्स में आई. ए. एस. , न्यायविद , शिक्षाविद , चिकित्सक, उद्योगपति, अधिवक्ता , प्रशासनिक अधिकारी समाजसेवी आदि सम्मलित है जो समाज व देश को बेहतर बनाने की इच्छाशक्ति रखते हैं । उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत 13 वर्षों में 572 निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता दी जा चुकी है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments