Rashifal: आज 17 जून का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 17 जून 2023 को शनिवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 17 जून 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि - पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपसी वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाये रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष राशि - मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पिता का सानिध्य रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग से नई कार्ययोजना पर काम करेंगे। अनियोजित खर्चों से चिंतित हो सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धैर्य बनाकर रखें।

कर्क राशि - अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबारी कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए भी विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक-धार्मिक कार्य होंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि - मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। शीत रोगों से परेशान हो सकते हैं। किसी रुके हुए काम के शीघ्र बनने के योग हैं।

कन्या राशि - आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। तनाव से बचें।

तुला राशि - नकारात्मक विचारों से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता के योग हैं। तरक्की के अवसर भी भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि - आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

धनु राशि - मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आयेगी। धैर्य के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि - आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धैर्य बनाये रखें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के साधन बन सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कुंभ राशि - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि - मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी से नोंकझोक हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। तरक्की के योग हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments