राहगीरों को रूह अफजा शरबत पिलाया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन नीमकाथाना में दिनांक 17 मई 2023 से जल सेवा शिविर निरंतर चल रहा है जिसमें एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या व अन्य पर्वों पर भामाशाहों द्वारा रूह अफजा शरबत की व्यवस्था करवाई जाती है |

स्काउट्स रोवर्स रेंजर्स शरबत तैयार करके पूरी गाड़ी में बाल्टी मग से यात्रियों को पिलाते हैं तथा यात्रियों की बोतलें भी भरते हैं | जल सेवा के भामाशाह महावीर प्रसाद शर्मा, ओम नारायण शर्मा द्वारा आवश्यकतानुसार पेयजल को शीतल करने हेतु बर्फ निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है |

आज रूह अफजा की व्यवस्था बृजेश उज्जवल बैंक नीमकाथाना के द्वारा की गई | आज के कार्यक्रम में वीरांगना कविता सामोता, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने भी अपनी सेवाएं दी | यात्री ठंडा शरबत पीकर आनंदित हुए तथा सेवा करने वाले स्काउट्स रेंजर्स, रोवर्स, समाजसेवी सभी की प्रशंसा की |

जल सेवा शिविर में राधेश्याम शर्मा, लालचंद सोनी, गिरधारी लाल डावर, दामोदर प्रसाद ट्रेलर, सुवालाल वर्मा ,सुभाष चंद शर्मा, सत्यपाल यादव ,रामजी लाल गोयल, महावीर प्रसाद अग्रवाल ,रामचंद्र जाखड़ व 56 स्काउट्स रोवर्स ,तीन रेंजर्स नियमित सेवाएं दे रहे हैं | जल सेवा शिविर 24 जून 2023 तक नियमित चलेगा | यह जानकारी जल सेवा शिविर प्रभारी राधेश्याम शर्मा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने दी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments