जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज विधानसभा चौमूं के ग्राम जयसिंहपुरा, गोवारडी, नला की ढाणी, टांकरड़ा, जोदपूरा, देवपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। सभी वार्डों और बूथों पर जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर वार्तालाप की गई ।
इस अवसर पर संतोष सैनी (पूर्व पं. स. सदस्य), सरपंच प्रतिनिधि अशोक यादव, भोला राम मीणा, रामकिशोर सैनी, पार्षद महेश यादव, पार्षद ओमप्रकाश यादव, सरपंच प्रतिनिधि सरवन कुमार यादव, राजू कुडावत, पार्षद रमेश सैनी, सरवन कुमार यादव, एस, एस, रतन यादव, गजानंद सैनी, पिंटू सिंगोदिया, दिनेश सैनी, बंटी सैनी, सुरेंद्र यादव, एस.पी. पवार एवं चौमूं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसगण एवं बूथों के अन्य कार्यकर्ता और आमजन ने लगभग 20 K.M..की यात्रा तय करके केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा कर डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध करके जनता को जागरूक होने को कहा गया। मंहगाई, बेरोजगारी को रोकने में फैल हुई केंद्र सरकार के जुमलो से जनता को सावधान रहने को कहा गया ।
वहीं गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और बजट में चिरंजीवी बीमा योजना, इंदिरा रसोई योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का लाभ बताया गया एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का गहलोत साहब का बड़ा कदम बताते हुए वक्ताओ ने आम गरीब तक उच्च गुणवत्ता की शिक्षा पहुंचाने की कांग्रेस की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा कर जनता को योजनाओं का विस्तृत लाभ समझाया गया । बिजली बिल में किसानों को 2000 यूनिट फ्री और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ बताया गया ।
राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा जो बजट आम राजस्थानी के हित में पेश हुआ उसका लाभ भी जनता को समझाया गया। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को जिताकर कांग्रेस की सरकार को पुनः जिताने का संकल्प किया गया। साथ ही कांग्रेस को बूथ स्तर पर युवाओं को ज़िम्मेदारी देने की भी चर्चा कर संगठन को मजबूत किये जाने पर चर्चा हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों और जाति, धर्म, संप्रदाय के नाम पर नफरत फ़ैलाने वाली ताकतों को सत्ता से दुर कर पुनः नया स्वर्णिम भारत बनाने का संकल्प लिया गया । जहां जात, धर्म, हिंसा का कोई स्थान नहीं हो।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069









0 Comments