दुर्गापुरा गौशाला में धूमधाम से मनाया गया णमोकार महामंत्र दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) दुर्गापुरा स्थित गौशाला के आध्यात्मिक भवन में नमोकार ग्रुप एवं गौमाता सेवार्थ समिति के सानिध्य में णमोकार महामंत्र दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन में जैन धर्म के अनुयायियों के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समिति प्रमुख अशोक जैन ने बताया कि यह समिति द्वारा आयोजित दूसरा णमोकार दिवस कार्यक्रम था, जो अत्यंत खास और भव्य रहा। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भक्ति के साथ नृत्य करते हुए आनंदपूर्वक सहभागिता निभाई।


मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन (पाटोदी) ने जानकारी दी कि जयपुर के सुप्रसिद्ध गायक नरेंद्र जैन ने अपनी टीम के साथ भक्तिमय वातावरण का सृजन किया। सफेद वस्त्रों में पुरुष वर्ग एवं लाल चुंदड़ी में सुसज्जित महिला वर्ग ने कार्यक्रम की शोभा को और भी आकर्षक बना दिया।

समिति सदस्य आलोक पाटनी एवं वैभव काला ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों का तिलक एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे आयोजन में सम्मान और आत्मीयता का भाव झलका।

नमोकार ग्रुप के नेतृत्वकर्ताओं ने बताया कि यह वैश्विक जप कार्यक्रम शांति, एकता और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस दौरान णमोकार महामंत्र एवं भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक वाचन संगीतमय वातावरण में किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।

गोपी अग्रवाल एवं सतीश गोयल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय की परिस्थितियों में इस प्रकार के आयोजन विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल हैं।

इस अवसर पर नेमीचंद, सुनील कुमार, अनिल कुमार, ऋषभ जैन, अरुण शाह, शिखर जैन, कमल  अग्रवाल, हनुमान सोनी, राकेश गट्टाणी, पुष्पेंद्र अग्रवाल, दिनेश पंच, भीमराज कांकरवाल, कैलाश जी, कुशल जी, सतेंद्र पांड्या, सुनील संघी, बालचंद बड़जात्या, महावीर छाबड़ा, मनोज , निलेश, उज्जवल, अरविंद, सुधीर लाली, प्रमोद, निरंजन, राजेश ,कमलेश शाह, मुकेश पांड्या, सुरेश सोगानी, निलेश, बलवीर चोरड़िया, अभय, अशोक अजमेरा, विनय, प्रदीप राँवका सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जैन यूथ कनेक्ट से आशीष, नितिन, रवि सोनी, वैभव, अभय, रॉबिन आलोक, राहुल इत्यादि सपत्नीक मौजूद रहे | राजस्थान गौसेवा संघ से अंशुमान दद्दा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं दुर्गापुरा महिला मंडल से चंदा ,रेनू , रेखा , रानी ,  सुनीता , सुशीला, मंजू , छवि , सीमा , मोना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा जैन महासभा एवं आसपास के मंदिरों व समितियों से प्रकाश चांदवाड, राजेंद्र काला, यश कमल अजमेरा, विनोद , भरत भूषण,आनंद अजमेरा, जी सी जैन, जय कुमार सहित कई गणमान्य जनों ने सहभागिता कर इस दिव्य और ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments