रुक्क्ष्मणी कुमारी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान किया जनसंपर्क

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधानसभा में कांग्रेस नेता रुक्क्ष्मणी कुमारी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान जनसंपर्क किया। इस दौरान मोरिजा से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हुई | उन्होंने जन-जन से मिलकर लोगों को भारत जोड़ो के संदेश के बारे में बताया।


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी को जनता ने जो भी समस्याएं बताई, उनके बारे में आम जन से चर्चा की। रुक्क्ष्मणी कुमारी ने जनता से बात करते हुए कहा कि देश में लगातार महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, जिसके विरोध में एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करने का समय आ गया है । हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान जनता ने देश को एकजुट करने की इस मुहिम में कांग्रेस का साथ देने की बात की। नफ़रत और बांटने वाली राजनीति को जवाब देने के लिए चौमूं विधानसभा की जनता पूरी तरह तैयार है। 

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान अनंतपुरा, जैतपुरा, कालाडेरा, कानरपुरा, मंडा, हस्तेडा, आस्टि, गीदा का बास, किशनमानपुरा, रंजीतपुरा, नांगल गोविंद, बगड़ी, गुडलिया, छोटा गुढा, ढोढसर, गोविंदगढ़, लोहड़वाड़ा, हाड़ोता, भोपावास, सामोद, महारकला, कानपुरा की जनता का भरपूर समर्थन मिला। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments