महाकुंभ में उठी जाट समाज से सीएम बनाने की मांग, टिकैत बोले - फिर होगा किसान आंदोलन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के जयपुर में हुए जाट महासम्मेलन में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में अग्निवीर योजना को का विरोध किया गया है। जाट नेताओं ने अग्निवीर योजना को समाज के खिलाफ बताया। जाट महासभा के संरक्षक राजाराम मील ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना समाज के खिलाफ है, इसे बंद करना चाहिए। यह समाज के खिलाफ है। 

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित जाट महाकुंभ को राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया। डोटासरा ने कहा कि पार्टी से पहले समाज का हूं। मेरी हैसियत समाज ने बनाई है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्थान के परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने कहा कि पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा आयोग नहीं बनाते रामुवालिया और कॉमरेड हरकिशन सिंह सुरजीत काम नहीं करते तो जाटों को कोई आरक्षण ​देने वाला नहीं था। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने जाट महासम्मेलन में कहा कि जाट ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए। डूडी ने कहा- जाट का बेटा ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। जबकि पूर्व विधायक रिक्षपाल मिर्धा ने कहा कि एक नंबर अथार्त आपकों सीएम कोई नहीं बना रहा है। गृहमंत्री जाट होना चाहिए। जाट नेताओं ने देश-प्रदेश की सरकारें बदली है। ऐसी मांग होनी चाहिए कि जो हमें गृहमंत्री बनाएंगे उन्हें ही हम सत्ता में लाएंगे।

जाट महाकुंभ को सियासी ताकत दिखाने का मंच भी माना जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियों से जुड़े जाट नेता पहुंचे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ ही राजस्थान सरकार के सभी जाट मंत्री और कांग्रेस बीजेपी के जाट विधायक भी इस सम्मेलन में पहुंचे हैं। 

मंत्री हेमाराम चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, रामलाल जाट, लालचंद कटारिया भी मौजूद रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में जातिगत जनगणना और ओबीसी का आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मांग अब सियासी मुद्दा बन गया है। जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जाट महाकुंभ में सभी पार्टियों के नेता जुटे हैं। महाकुंभ में प्रदेश भर से जाट समाज के लोग शिरकत कर रहे हैं।

राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दो बातों का ध्यान रखें, एक तो किसी भी दूसरे समाज के खिलाफ एक भी गलत शब्द नहीं निकलना चाहिए। यह प्रण लेकर हमें यहां से जाना पड़ेगा । दूसरा अगर हम किसी की मदद कर रहे हैं तो चुपचाप करें। हमारे समाज में यह कमी है कि हल्ला करते हैं कि हम मदद करेंगे, तब तक दुश्मन सक्रिय हो जाता है और हमारे समाज के व्यक्ति की मदद नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि मैं जिस हैसियत में हूं, मेरी पार्टी के नेता और मेरी पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर भी मैं पहले समाज का हूं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments